पहले के मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश में जमीन-आसमान का अंतर : संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, इन्दौर मेट्रो पॉलिटन रीजऩ में रतलाम का समावेश विकास की नई गाथा लिखेगा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, डॉ. मोहन यादव सरकार के 2 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर विधानसभा सम्मेलन संपन्न

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार का 2 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर रविवार को रंगोली सभागृह में भाजपा का विधानसभा सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल मंचासीन रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। सम्मेलन में देश के सबसे महत्वपूर्ण कार्य एसआईआर के साथ भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। अतिथियों ने प्रदेश सरकार के 2 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी का प्रदर्शन भी किया गया।
संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले के मध्य प्रदेश और आज के मध्यप्रदेश में जमीन-आसमान का अंतर है। 2003 से 2025 तक बहुत कुछ बदल गया है। कांग्रेस पहले भय के वातावरण में सरकार बनाती थी, जबकि आज भाजपा की सरकार विकास और राष्ट्रवाद की विचारधारा को संरक्षित करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के हित में सदैव सोचते है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प रखा है और दुनिया में भारत को सर्वत्र सम्मान दिलाया है। कांग्रेस मजहब के नाम पर लोगों को बांटती रही है और भाजपा वसुदेव कुटुंबकम का भाव लेकर कार्य कर रही है। एसआईआर के कार्य को भाजपा के सभी कार्यकर्ता गंभीरता से ले और हर पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराएं।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का 2 वर्षीय कार्यकाल विकास और सेवा को समर्पित रहा है। 2 वर्षों के दौरान प्रदेश में बहुत काम किए गए है। हाल ही में इंदौर मेट्रो पॉलिटन रीजऩ में रतलाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिना मांग के ही शामिल किया है, जो उनका रतलाम के प्रति विशेष लगाव को दर्शाता है। इस रीजऩ में रतलाम का शामिल होना विकास की नई गाथा लिखेगा। श्री काश्यप ने प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और अपने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा औद्योगिक विकास के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि अटल जी के जन्मदिन पर ग्वालियर में पहला उद्यमिता सम्मेलन होगा।
जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे ने कहा कि अटल जी का जन्मदिवस 25 दिसंबर को गौरव दिवस के रूप में मनाएं। अटल जी ने राष्ट्र को सर्वप्रथम रखा था और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी उसी मार्ग पर देश को आगे बढ़ा रहे है। गृह मंत्री श्री अमित शाह एसआईआर को लेकर बहुत गंभीर है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता यह कार्य पूरी ईमानदारी से संपन्न कराए।
आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए अब तक हुए एसआईआर के कार्य की जानकारी दी। उन्होंने 25 दिसंबर को हर बूथ पर अटल जी की जयंती का आयोजन करने का आह्वान किया और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना। इस दौरान भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एसआईआर के बूथ संयोजक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More From Author

पत्नी की हत्या… गूगल से पूछा-गला घोंटने के निशान कैसे मिटाएं : कोर्ट ने सर्च हिस्ट्री को माना अहम सबूत, रतलाम में हत्यारे को उम्रकैद

खेल चेतना मेला : रोमांच से भरे निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल कर पाए पुरस्कार, कॉलेज ग्राउंड पर कलेक्टर- एसपी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *