उज्जैन के बीजेपी नगर अध्यक्ष का पुतला जलाया : धर्म का नाशÓ बयान पर एनएसयूआई कर रहा विरोध; माफी मांगने और कार्रवाई की मांग

रतलाम। उज्जैन के भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के ‘धर्म का नाश होÓ वाले बयान को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस और एनएसयूआई इस टिप्पणी का विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आई है।
मंगलवार दोपहर रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज के बाहर संजय अग्रवाल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जलते हुए पुतले को सड़क से हटाया।
11 सितंबर को दिया था विवादित बयान
संजय अग्रवाल ने 11 सितंबर को उज्जैन स्थित भाजपा नगर कार्यालय लोकशक्ति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया था। इसी दौरान अपने भाषण में उन्होंने कहा, “कांग्रेस का सत्यानाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, धर्म का नाश हो।” बयान का वीडियो सामने आने के बाद से ही कांग्रेस इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रही है।
धार्मिक आस्था के अपमान का आरोप
कांग्रेस नेताओं और एनएसयूआई पदाधिकारियों ने संजय अग्रवाल के बयान को धार्मिक आस्था का अपमान बताते हुए उनसे माफी की मांग की है। उनका कहना है कि धर्म का नाश हो कहना न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि यह भाजपा की कथित पाखंडी राजनीति को उजागर करता है।
‘धर्म राजनीतिक दल की जागीर नहींÓ
एनएसयूआई शहर अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने कहा कि धर्म किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार धर्म का अपमान करती है और जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा ने इस बयान पर माफी नहीं मांगी और संजय अग्रवाल पर कार्रवाई नहीं की, तो विरोध और तेज किया जाएगा।
यह रहे उपस्थित
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री आयुष सिंह राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजावता, देवेंद्र सांकला, जिला उपाध्यक्ष अश्विन पाल, अनिल जाट, चित्रांश जोशी, गोपाल गुर्जर, सोनू गुर्जर और मनीष जाट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। विवाद पर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

More From Author

राष्ट्रीय स्तर पर डीसी ज्वैलर्स की शानदार उपलब्धियां, कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स से सम्मानित, मास्टर पीसेस बाय डीसी को दिल्ली मुंबई के मंचो पर मिला विशेष सम्मान

कृषि यंत्रों की दुकानों पर जीएसटी की रेड :10 गाडिय़ों में पहुंचे अधिकारी, राठी मशीनरी और प्रकाश ट्रेडर्स पर खंगाल रहे दस्तावेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *