रतलाम पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत पोद्दार इंटर नेशनल स्कूल रतलाम एवं हिमालया इंटर नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओ को पुलिस थाना यातायात का कराया भ्रमण

छात्र छात्राओं को यातायात पुलिस के आधुनिक उपकरणों एवं यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय एवं थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक संतोष चौरसिया द्वारा पौद्दार इंटर नेशनल स्कूल रतलाम एवं हिमालिया इंटर नेशनल स्कूल रतलाम के छात्र-छात्राओ को पुलिस थाना यातायात भ्रमण के दौरान यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली व यातायात थाने का बारिकी से भ्रमण कराया व यातायात पुलिस के आधुनिक उपकरणो जैसे पी.ओ.एस. मशीन, ब्रीथ एनालईजर मशीन, लेजर गन, इंटर सेप्टर वाहन, सी.सी.टी.वी. कैमरो आदि के उपयोग के बारे में स्कूली छात्र-छात्राओ को जानकारी दी गई साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया जाकर यातायात नियमो का पालन करने की समझाईस दी गई। स्कूली छात्र-छात्राओ को यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग व चालानी कार्यवाही की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई जिसमें यातायात नियमो का पालन नही करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध मो.व्ही. एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस रतलाम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओ के पुलिस थाना यातायात भ्रमण की कार्यवाही आज से प्रारंभ की गई है जो स्कूली छात्र-छात्राओ में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुकता हेतु जारी रहेगी।

More From Author

पुलिस की तत्परता : लूट के आरोपी महज 6 घंटे में आए पुलिस की पकड़ में, लुटेरे में दोस्त भी शामिल

रतलाम सीएसपी कार्यालय एवं 3 थानों को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र, डी आई जी के आतिथ्य में हुआ नवीन एस ए एफ बैरिक का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *