धर्मशाला की बाउंड्री तोडऩे पर हंगामा : समाजजनों ने इंदौर-मंदसौर फोरलेन पर लगाया जाम, नाले की जमीन पर हो रहा था निर्माण

रतलाम। धौंसवास गांव में शासकीय जमीन पर बन रही धर्मशाला का अतिक्रमण हटाने पर गुरुवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज मालवीय समाज के लोग सड़क पर उतर आए और मंदसौर-इंदौर फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद लोग माने और जाम खोला गया।
प्रशासन का कहना है कि नाले को ब्लॉक कर निर्माण किया जा रहा था और दो बार नोटिस देने के बाद भी काम नहीं रोका गया, इसलिए कार्रवाई की गई। फोरलेन पर 200 से ज्यादा लोग बैठे हुए थे।
गुरुवार सुबह करीब 7 से 7.30 बजे के बीच जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बल के साथ धौंसवास पहुंचे। धौंसवास से बांगरोद के बीच नाले की जमीन पर धर्मशाला का निर्माण चल रहा था। प्रशासन ने जेसीबी चलाकर निर्माण और वहां बनी एक तरफ की दीवार को गिरा दिया। समाजजनों ने चंदा इका कर यहां मुरम डालकर जगह समतल की थी और निर्माण शुरू किया था। —फोरलेन पर बैठे लोग, वाहनों की कतारें लगीं कार्रवाई की भनक लगते ही बड़ी संख्या में समाजजन इके हो गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए गांव के बाहर फोरलेन पर जाकर चक्काजाम कर दिया और सड़क पर बैठ गए। इस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का आरोप था कि प्रशासन ने बिना सूचना दिए यह कार्रवाई की है, जबकि यह धर्मशाला समाज के सहयोग से बनाई जा रही थी।
नाला ब्लॉक हो रहा था, 2 बार नोटिस दिया
हंगामा बढ़ता देख प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत धौंसवास में शासकीय नाले को ब्लॉक करके उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में राजस्व और पंचायत विभाग द्वारा निर्माण करने वालों और उपसरपंच को पूर्व में दो बार सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद काम बंद न किए जाने पर प्रशासन ने यह वैधानिक कार्रवाई की।
एसडीएम और पुलिस बल मौके पर
मौके पर एसडीएम हासी हरित, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, मनोज चौहान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी और बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान समेत पुलिस बल मौजूद है। अधिकारी ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की।
धर्मशाला के लिए जगह आवंटित होगी- अधिकारी
विरोध करने में गांव के राहुल मालवीय, पन्नालाल, समरथ मालवीय के साथ मालवीय समाज के युवा जिला अध्यक्ष जीतू मालवीय, छात्र नेता महेश मालवीय, मोहन परिहार तेजपाल सोलंकी समेत बड़ी संख्या में समाजजन और महिलाएं भी पहुंची। मौके पर अधिकारियों द्वारा शीघ्र मालवीय समाज को धर्मशाला के लिए जगह आवंटित करने की बात कही है।

More From Author

5 दिसंबर से प्रशासन गांव की ओर अभियान : कलेक्टर मौके पर शिकायतें सुनेंगी, 19 पंचायतों में शिविर और योजनाओं की समीक्षा भी होगी

मध्यप्रदेश फ़ार्मेसी काउंसिल के अव्यावहारिक निर्णयों का विरोध, मध्यप्रदेश केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने की निर्णयों के तत्काल निरस्तीकरण की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *