रतलाम। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा रतलाम मंडल में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी विभागों के रेल कर्मचारियों को तिल के लड्डू खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं एवं नए साल की बधाइयां दी गईं।
कर्मचारी परिषद ने मंडल कार्यालय, रेलवे चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन सहित अन्य कार्यस्थलों पर कर्मचारियों से सप्रेम भेंट कर तिल के लड्डू वितरित किए। मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता, मंडल ऑपरेटिंग मैनेजर, सहायक मंडल ऑपरेटिंग मैनेजर, सहायक कार्मिक अधिकारी, मंडल वित्त प्रबंधक, सीनियर डीएन कोऑर्डिनेशन सहित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। वहीं मंडल रेलवे चिकित्सालय में मंडल रेलवे चिकित्सक, सहायक मंडल रेलवे चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ को भी तिल के लड्डू खिलाकर पर्व मनाया गया। रेलवे स्टेशन पर भी सभी विभागों के कर्मचारियों से भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे एवं मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पराशर ने किया।
उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:
मंडल वित्त मंत्री संजय राठौर, मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौर, सहायक मंडल मंत्री अनिल ओझा, मंडल प्रवक्ता सुजित कुमार शर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सैनी एवं पी.सी. सोनी, ऑपरेटिंग शाखा अध्यक्ष फूल सिंह मीणा, प्रज्वल पांडे, ऑपरेटिंग शाखा सचिव राधेश्याम चोटिया, मंडल कार्यालय शाखा सचिव दिनेश भंवरिया, उपाध्यक्ष अमन बघेला, सहायक सचिव संदीप ठाकुर, इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष फूल सिंह व मनोज सोनी, मंडल कार्यालय शाखा अध्यक्ष शिवम, मेडिकल शाखा सचिव जय शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।