बाल दिवस पर नेहरूजी के योगदान का किया स्मरण, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

रतलाम। ( News SSR ) स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर शनिवार, 14 नवंबर 2026 को रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।सज्जन मिल रोड स्थित सज्जन मिल के बाहर चौराहे पर स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर सर्वप्रथम माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में नेहरूजी के योगदान, देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया। साथ ही उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, नेहरूजी का नाम रहेगा’ तथा ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारे लगाए।यह आयोजन रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के आह्वान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पारस सकलेचा, आशा रावत, राजीव रावत, रजनीकांत व्यास, वहीद शेरानी, कमरुद्दीन कछुवाया, सलीम बागवान, प्रदीप राठौड़, हितेश पेमाल, सुजीत उपाध्याय, इक्का बैलूत, शांतु गवली, ईश्वर बाबा, केएल गोसर, राधा प्रजापत, राजेश प्रजापत, इकरार चौधरी, अफजल हुसैन, किशन भानीगमा, राकेश आचार्य एवं सोनू व्यास, अनिल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राजीव रावत ने किया तथा आभार आशा रावत ने व्यक्त किया।