चेहल्लुम मेले को लेकर एसपी ने किया हुसैन टेकरी का निरीक्षण, ड्रोन से होगी निगरानी।

जावरा। 29जुलाई 2026 ( News SSR )विश्व प्रसिद्ध जावरा हुसैन टेकरी पर आगामी 3 अप्रैल को आयोजित होने वाले चेहल्लुम मेले की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस अधीक्षक ने जावरा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने हुसैन टेकरी परिसर, मार्ग, पार्किंग स्थल एवं प्रवेश द्वारों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दिन रात में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। एसपी ने निर्देश दिए कि पूरे परिसर एवं जुलूस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी लगातार निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि चेहल्लुम मेला शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो और किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

More From Author

गुरु पूर्णिमा पर दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज का श्रद्धाभाव से पूजन, भक्तों ने लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन

एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास मेंगुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories