जिले में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर मासूम बना शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, नसबंदी और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल ।

सैलाना। ( News SSR )रतलाम जिले में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ये आवारा कुत्ते अब तक कई मासूम बच्चों सहित दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। ताजा मामला सैलाना के घंटाघर स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी का है। यहां का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि स्कूल के लिए घर से निकलते ही एक मासूम बच्चा पलक झपकते ही आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गया। वीडियो ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैला दिया है।जिले भर में आवारा कुत्तों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है। रतलाम नगर निगम द्वारा इनकी नसबंदी पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक इन पर कोई प्रभावी लगाम नहीं लग पाई है। रोजाना नए हमले की खबरें सामने आ रही हैं।
इधर सैलाना में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही भी उजागर हुई है। डॉग बाइट के पीड़ित मरीज को न तो एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई गई और न ही रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन मिल पाया। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन केवल आंकड़े पेश कर रहा है, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। लोगों ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी और टीकाकरण अभियान तेज किया जाए। साथ ही सभी अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन और इंजेक्शन की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी मासूम की जान को खतरा न हो।

More From Author

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली विजय यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल छात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प; शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जिला चिकित्सालय रतलाम में मिला नया जीवन,चलने फिरने में लाचार गोरधन को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories