₹2 लाख कीमत की MD ड्रग्स एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

रतलाम | दिनांक 19 अगस्त 2026( News SSR ) पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुखेड़ा उप निरीक्षक राजू मखोड एवं पुलिस टीम को MD ड्रग्स की तस्करी के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 18.08.2026 को पुलिस चौकी सुखेड़ा पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जावरा तरफ से पिपलौदा की ओर काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से दो युवक आ रहे हैं, जिनके पास अवैध MD ड्रग्स है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल नाकाबंदी एवं घेराबंदी की कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस टीम एवं पंचों के साथ जावरा-पिपलौदा रोड स्थित पंचेवा फंटे पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो युवक काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई। मोटरसाइकिल के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी तथा पीछे MP43 MJ 7104 अंकित पाया गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम मोईन पिता शाबिर अब्बासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिजली घर के पीछे, जावरा तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम फैजान उर्फ जादू पिता फरीद पठान, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिजली घर के पीछे, जावरा बताया।
पुलिस द्वारा दोनों संदिग्धों की नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान फैजान उर्फ जादू के कब्जे से मादक पदार्थ एम डी का करीब 20 ग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ को विधिवत पैकिंग जप्त किया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे वाली हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 MJ 7104 को भी जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर एवं उसके संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर परवेज पिता रईस खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी नई आबादी, ग्राम बाराखेड़ा, थाना पिपलौदा, जिला रतलाम की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों से बरामद MD ड्रग्स के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
जप्त मशरूका
◾20 ग्राम MD ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹2,00,000/-
◾हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 MJ 7104 — अनुमानित कीमत ₹40,000/-
कुल जप्त मशरूका — ₹2,40,000/-
गिरफ्तार आरोपी–
1. मोईन पिता शाबिर अब्बासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिजली घर के पीछे, थाना जावरा शहर, जिला रतलाम।
2. फैजान उर्फ जादू पिता फरीद पठान, उम्र 23 वर्ष, निवासी बिजली घर के पीछे, थाना जावरा शहर, जिला रतलाम।
3. परवेज पिता रईस खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी नई आबादी, ग्राम बाराखेड़ा, थाना पिपलौदा, जिला रतलाम।
आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण–
प्रकरण में मादक पदार्थ के स्रोत एवं सप्लाई चैन की जानकारी प्राप्त करने के लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
सराहनीय भूमिका–
निरीक्षक रमेश कोली, थाना प्रभारी पिपलौदा, उप निरीक्षक राजू मखोड, चौकी प्रभारी सुखेड़ा, सउनि. कन्हैयालाल खैरवा, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक विजयपाल सिंह, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक प्रेम मीणा, आरक्षक प्रेम मर्सकोले, आरक्षक जितेन्द्र माली, आरक्षक तुषार सिसोदिया एवं सैनिक कृष्णदास बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।