दर्शन-वंदन यात्रा में तीर्थ दर्शन कर लौटे श्रावक

मणिभद्रजी, भोपावर और मोहनखेड़ा तीर्थ में किया दर्शन-वंदन, भक्ति और स्तवन से भक्तिमय रहा सफर

आलोट।( News SSR )जैनम् जयति शासनम् के जयघोष और साध्वी चारित्रकला श्रीजी म.सा. के आशीर्वाद व मंगलिक श्रवण के बाद श्रावक-श्राविकाओं की दर्शन-वंदन यात्रा निकली। सुबह 6 बजे जयंत ऑर्किड से शुरू हुई यात्रा का पहला पड़ाव भेरूगढ़ स्थित श्री मणिभद्रजी तीर्थ रहा, जहां दर्शन-वंदन व नवकारसी का लाभ लिया।

इसके बाद इंदौर की केसरी वाटिका में गुरुदेव के दर्शन, प्रवचन एवं आशीर्वाद का लाभ मिला। गुरुदेव से आलोट पधारने की विनती भी की गई। कुछ सदस्यों ने इंदौर में चातुर्मास कर रहे दिगंबर जैन संत म.सा. के दर्शन का लाभ लिया।

दोपहर में श्री भोपावर तीर्थ पहुंचकर दर्शन-वंदन किया गया। इसके बाद शाम करीब 4.30 बजे मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचकर म्यूजियम में साध्वी म.सा. के दर्शन-वंदन किए तथा श्री राजेंद्रसूरीश्वरजी गुरु मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया

पूरी यात्रा में बस के भीतर स्तवन, खेल और सदस्यों द्वारा साझा की गई यादों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

आयोजन की सफलता पर राजकुमार आंचलिया, अनिल मांडोत, संघ अध्यक्ष संजय डुंगरवाल, चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुनील पारीख सहित सहयोगियों का अनुमोदना व आभार व्यक्त किया गया।

More From Author

531 अंक से स्वस्ति पांडे का नीट -26 में चयन, श्योपुर मेडिकल कॉलेज में मिली MBBS सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *