
आलोट।03अगस्त2026( News SSR )मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आह्वान पर अपनी 05 सूत्रीय मांगों के निराकरण ना होने से चरणबद्ध आंदोलन के तहत समस्त पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर दिए है। बस्ते जमा करने के बाद समस्त पटवारी ने एकत्रित होकर तहसीलदार को अपने पास सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा है।
जिसमें पूर्व में दिए ज्ञापन में पटवारी संघ ने 20 जुलाई को दिये गये ज्ञापन का हवाला दिया गया। जिसमें पटवारीयो ने अपनी पांच पुत्री मांगो को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आह्वान पर पटवारियों की प्रदेशव्यापी 05 सूत्रीय मांगों के निराकरण नहीं होने से चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण में 03/08/2026 को ज्ञापन देते हुए। कहा हे कि हम तहसील के समस्त पटवारी राजस्व अभिलेख तहसील कार्यालय में जमा करवाकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जा रहे है। और जब तक हमारी मांगे पूर्ण नहीं हो जाती तब तक हम समस्त पटवारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान कोई भी पटवारी काम नहीं करेगा और जो भी पटवारी काम करते हुए पाया गया उसे संघ से निष्कासित कर देंगे।इस दौरान पटवारी संघ अध्यक्ष संजय कुशवाहा, गोविंद व्यास, नितेश शर्मा, त्रिलोक धामनिया, दीपिका जीराले ,गरिमा सहित समस्त पटवारी मौजूद थे