पाटीदार समाज ने कुलदेवी अंबे माता मंदिर निर्माण के लिए दिया सहयोग

 शिव शक्ति वासुकी धाम में दर्शन के साथ मंदिर निर्माण समिति को मिली  2.15 लाख से अधिक की सहयोग राशि

रतलाम, 23 अगस्त 2026 ( News SSR )। स्नेह नगर स्थित वासुकी शिव शक्ति धाम में रविवार को पाटीदार समाज के प्रतिनिधियों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पाटीदार विकास ट्रस्ट नीमच-मंदसौर-रतलाम द्वारा पिपलिया मंडी नेशनल हाईवे स्थित पाटीदार समाज की कुलदेवी अंबे माता मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्रित की गई।

मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 60 लाख रुपये है। मंदिर निर्माण के सहयोग के लिए समाजजनों ने उत्साहपूर्वक राशि प्रदान की। इस दौरान प्रवीण पाटीदार ने 1,51,000 रुपये, गणपत लाल पाटीदार ने 21,000 अम्बाला पाटीदार 11,000 रुपये, नारू  पाटीदार ने 11,000 रुपये, सुरेंद्र  पाटीदार ने 11,000 रुपये,आशा  राधेश्याम  पाटीदार ने 5100 रूपये तथा दिनेश पाटीदार ने 5,100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष आसाराम पाटीदार, पाटीदार विकास ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, मध्यप्रदेश पाटीदार समाज महिला संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती चेतना पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, भेरूलाल  पाटीदार, सुरेंद्र पाटीदार, प्रहलाद  मंत्री, पुष्कर पाटीदार एवं अनोखीलाल पाटीदार सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समिति द्वारा रतलाम में भ्रमण कर समाजजनों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि पिपलिया मंडी नेशनल हाईवे पर बनने वाला अंबे माता मंदिर पाटीदार समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र होगा तथा इसके निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

मंदिर निर्माण समिति एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सहयोगदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाजजनों से मंदिर निर्माण में यथासंभव सहयोग करने का आह्वान किया।

More From Author

सेवा ही संकल्प के मिशन को लेकर परोक्ष भरावा मित्रमंडल ने किया जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी का भव्य स्वागत

गीता मंदिर में सजा भक्ति का दरबार, गूंजे श्रीकृष्ण के भजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *