
आलोट 04अगस्त2026( News SSR )विगत दो वर्ष पूर्व हुए सड़क हादसे में अपने 5 परिजनों को खो देने वाले प्रजापत परिवार द्वारा 4 अगस्त मंगलवार को उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सर्वप्रथम दिवंगत परिजनों को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद रतलाम जिला चिकित्सालय से आई बल्ड बैंक टीम द्वारा रक्तदान शिविर प्रारंभ किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता उत्साही दिखे।

परिवार के कमलेश प्रजापति ने बताया कि मैने अपने परिजनों को खोया है उसका दुःख आज भी है परंतु रक्त की कमी से किसी की जान ना जाए ये मन में विचार आया ओर आज रक्तदान शिविर लगाया। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, याशी हॉस्पिटल के संचालक नंदकिशोर माली, बजरंग व्यायामशाला उस्ताद सुरेश माली, रक्त मित्र समाजसेवी गौरव भैंसोटा,राजेंद्र पिपलोदिया, शुभम, गौरव, मुकेश, राजेंद्र सिंह, करिश्मा माली, चांदनी प्रजापत सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता ओर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। बल्ड बैंक रतलाम द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रजापत परिवार द्वारा बल्ड बैंक अधिकारी कमलेश सोलंकी एवं स्टाफ ओर सभी का आभार माना ।