पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के इंदौर ग्रामीण प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन।

RATLAM भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त होने पर उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला एवं मंडल नेतृत्व तथा महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उनका पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।

अभिनंदन करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया, निखिल बोरीवली सहित महिला पदाधिकारी एवं मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक भावना के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को सशक्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

उक्त जानकारी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष श् आदित्य डागा द्वारा दी गई।

More From Author

रतलाम जिले में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई जावेगी। “आजीवन सहयोग निधि संग्रह का होगा शुभारम्भ “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories