

1 जनवरी 2026 से लागू होने वाला आठवां वेतन आयोग जिसको लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंन्स फेडरेशन ने 25 फरवरी को दिल्ली में जेसीएम के सभी संयुक्त ट्रेड यूनियन के लीडर को अपने-अपने सुझाव सिफारिश के साथ आमंत्रित किया है जो 8 दिन तक दिल्ली में चलेगा जिसमें पेंशनर फेडरेशन भी अपनी सिफारिश देगा जिसे जेसीएम के माध्यम से वेतन आयोग को दिया जाएगा,हमें उम्मीद है की सरकार केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग का लाभ अवश्य प्रदान करेगी। वर्तमान बजट पर आपने कहा कि केंद्रीय बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है उपरोक्त विचार दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान समारोह के दौरान मध्य प्रदेश हिंद मजदूर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं रतलाम मंडल के पूर्व मंडल मंत्री श्यामबाबू श्रीवास्तव ने पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा ।आपने कहा कि हिंद मजदूर सभा जो की मजदूरों के हकों के लिए राष्ट्रीय राष्ट्रीय संगठन बना है और जो प्रारंभ से ही मजदूरों के लिए लड़ रहा हैं संघर्ष कर रहे हैं सरकार द्वारा जो नया श्रमिक कानून लाया गया है उसका भी विरोध जारी है। कार्यक्रम को वरिष्ठ सलाहकार मनोहर पचौरी, विजयप्रकाश दुबे,आई एल पुरोहित, सतीश राठौर एवं विशेष अतिथि प्रियांश जैन बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने भी संबोधित किया। संगठन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि रेल मंडल चिकित्सालय में सोनोग्राफी, पेंशनरों के रेटिना एवं घुटनों की जांच एवं अन्य जाचों को लेकर मार्च में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सहमति प्रदान की है । इस दौरान सेवानिवृत्त साथी विकार अहमद, एच सी बरुआ, शाहिद अली, अरुण कुमार शर्मा, मोहनलाल शर्मा, रमेश आर, दिलीप शर्मा, संजय गुप्ता, माणकलाल चावड़ा, अनिल शर्मा, दिनेश गर्ग,राजेंद्र कुमार सिद्धेश्वर, रमेश शर्मा, राजू भूरा बंजारा, सुरेश राठौड़, सेलिना जॉर्ज आदि का अतिथियों द्वारा मेडल, केसरिया दुपट्टा एवं माला पहनकर संगठन की सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला समिति की प्रेमलता जैन, जया शर्मा, मनोरमा गहलोत रमाश्रीवास, सुजाता, सीमा घोरपड़े ,सविता खंडारे, सीता वर्मा,देवेंद्र वर्मा, एम ए खान, यू एल जायसवाल, सुधीरकांत दुबे, संतोष कुमार सोनी, अकित अहमद, कमलजीतसिंह, सुरेश वर्मा, भरत राठौड़, तेनसिंग वर्मा, अरुण वाडकर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित है कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने किया।
