पैलेस मैदान पहुंचे जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय

विसर्जन चल समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जावरा 25सितंबर ( News SSR ) गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह को लेकर शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने पैलेस मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि इस बार सकल हिन्दू समाज एवं गणेश उत्सव समिति के आयोजकों द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह पैलेस मैदान से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनजर शहर सहित पैलेस मैदान में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आज शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाएं अपने-अपने स्थान से बंगले पर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से विधिवत रूप से विसर्जन चल समारोह प्रारंभ होगा। चल समारोह को लेकर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

More From Author

पितृपक्ष पर कौओं के लिए विशेष भोजन व्यवस्था, 5000 घरों से जुटेगा भोग

छात्र छात्राओं ने बनाए मिटी के गणेश का आज विधि विधान से विसर्जन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *