बजरंग नगर में पादरी गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: आधी रात को बोला धावा, 8 उपद्रवी राउंडअप

​रतलाम,21 जुलाई ( News SSR )। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और गुंडे-बदमाशों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त मूड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्टेशन रोड थाना अंतर्गत सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के बजरंग नगर में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आधी रात को अचानक दी गई दबिश में पुलिस ने पादरी समाज के 8 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग नगर क्षेत्र में आधी रात को उत्पाद मचाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, तीन डीएसपी अधिकारी और सालाखेड़ी चौकी प्रभारी विजय बामनिया की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात क्षेत्र में घेराबंदी कर धावा बोला। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बदमाशों में हड़कंप मच गया।

​ये युवक लिए गए हिरासत में
​पुलिस टीम ने मौके से उपद्रव व संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 8 युवकों को राउंडअप किया है। हिरासत में लिए गए युवकों में सोल्जर 25 वर्षीय, श्याम 32 वर्षीय, ज्वाला 40 वर्षीय, आनंद 18 वर्षीय, काकू 25 वर्षीय, बंटी 30 वर्षीय, धोनी 26 वर्षीय, दल्ली 32 वर्षीय शामिल है।

​प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई जारी
सीएसपी घनघोरिया ने बताया कि पकड़े गए सभी आठों युवकों की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के चलते इन सभी के खिलाफ प्रभावी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि शहर की आबोहवा और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

More From Author

लापरवाही से कार चलाते हुए चालक ने किया 6 वर्षीय बच्ची को घायल ,सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

बस स्टैंड चौड़ीकरण मामले में नया मोड़: प्रशासन सख्त, एसडीएम-सीएमओ को किया जिम्मेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories