मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त होने पर डॉ. अनामिका अवस्थी का PRKP ने किया स्वागत

​बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जताई उम्मीद, पुष्पगुच्छ भेंट कर दीं शुभकामनाएँ
​


रतलाम, 24 नवंबर ( News SSR )। पश्चिम रेलवे में डॉ. अनामिका अवस्थी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) पद पर नियुक्त होने पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् (PRKP) के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व के लिए बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

​स्वागत कार्यक्रम में संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा, महामंत्री प्रशांत पांडे, ज़ोनल कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौड़, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पारासर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा और धर्मेंद्र सैनी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​इस अवसर पर PRKP पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि डॉ. अवस्थी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर में निरंतर सुधार होगा। संगठन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

​उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रवक्ता धीरज प्रजापति ने दी।

More From Author

वेतन आयोग में पेंशनरों का भी हित रखा जाएगा – मिश्रा

अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा: 100 पेटी बीयर के साथ दो वाहन जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *