रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: सुनसान खेतों को निशाना बनाने वाला लहसुन चोर गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार

​रतलाम, 01अगस्त( News SSR )। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने खेतों और सुनसान मकानों को निशाना बनाकर लहसुन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके 3 अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नीमच मंडी में लहसुन बेचकर प्राप्त 70,000 नगद तथा वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल और ऑटो जब्त किया है। जब्त मशरूके की कुल कीमत लगभग 4,00,000 बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ​जावरा की अरिहंत कॉलोनी निवासी फरियादी बसंतीलाल हाडा 69 वर्षीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 और 28 जुलाई की दरमियानी रात नागदा-जावरा रोड स्थित ग्राम नागदी में उनके खेत के मकान से अज्ञात चोर 17 बोरियों में रखा लगभग 09 क्विंटल लहसुन चुरा ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 420/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार लाल और सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

​टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा साइबर सेल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही व्यक्तियों पर नजर रखी। मुखबिर तंत्र और लगातार जांच के बाद पुलिस ने दो मुख्य आरोपी ​आमीन खान 38 वर्षीय पिता आलम खान, निवासी ग्राम भावगढ़ मंदसौर, ​सादिक (30) पिता नाहर खां कुरैशी, निवासी मेवातीपुरा, जावरा रतलाम को दबोच लिया।

​नीमच मंडी में बेचा चोरी का लहसुन
​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था। चोरी किया गया लहसुन उन्होंने नीमच मंडी में बेच दिया था। पुलिस ने बेचे गए लहसुन से मिले ₹70,000 नगद, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक (कीमत ₹1.30 लाख) और ऑटो (कीमत ₹2 लाख) जब्त कर लिया है।

​मुख्य आरोपी आमीन पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
​पकड़े गए आरोपी आमीन खान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर अफजलपुर, भावगढ़, कालूखेड़ा, दलौदा, सीतामऊ, नई आबादी, वायडी नगर और रिंगनोद आदि थानों में चोरी, चांदी, सोयाबीन व भैंस चोरी के अलावा डोडाचूरा तस्करी और अवैध शराब के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इलाके में हुई अन्य कृषि उपज और खेत-मकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सके। साथ ही फरार 3 सहयोगियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

​इस कार्रवाई में डीएसपी प्रकाश गाडरिया, उप निरीक्षक कुलदीप डाबी, मोहम्मद अय्यूब खान, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण, शिवपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह तथा आरक्षक हिरालाल, रवि, चेतन, पवन, मोहन, रविन्द्र सिंह, दीपक, शादाब एवं गोपाल की सराहनीय भूमिका रही।

More From Author

बेदखली के नोटिस से भड़के पीएम आवास के रहवासी, कैबिनेट मंत्री के निवास का किया घेराव

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आक्रामक: फसल बीमा और नीलगाय के मुद्दे पर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories