रतलाम में ज्वेलर्स दुकान में चोरी: चौमुखी पुल क्षेत्र स्थित भंडारी ज्वेलर्स को तीन नकाबपोश बदमाशों ने बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​रतलाम, 21 अक्टूबर।( News SSR ) शहर के व्यस्ततम चौमुखी पुल क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई है। यहाँ स्थित ‘भंडारी ज्वेलर्स’ की दुकान को तीन अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। तड़के करीब 3:10 से 3:30 बजे के बीच बदमाशों ने दुकान का ताला और नकुचा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आर्टिफिशियल ज्वेलरी व नगदी चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

​दुकान संचालक रजत (पिता अशोक भंडारी) के अनुसार, वे रोजाना की तरह रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदार दिनेश जी सुराना ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही संचालक रजत अपने साले शशांक भरगट के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। दुकान के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर दुकान से व्हाइट मेटल की पायल, कंदौरे, कड़ी और नगदी करीब 20,000 रुपये चुरा ले गए हैं।

​पुलिस बल मौके पर पहुँचा, जाँच शुरू
​शहर के बीचों-बीच ज्वेलरी दुकान में चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी राकेश पन्द्रो, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और स्टेशन रोड थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

​सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बदमाशों की पहचान और उनके रूट का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

​फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More From Author

स्कूटी सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, पीठ में लगी गोली; हालत गंभीर

रतलाम में सड़क निर्माण बंद होने पर भड़के व्यापारी, महापौर और निगम आयुक्त को सुनाई खरी-खोटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories