रतलाम / साइड न देने पर विवाद, स्कूटी सवार युवकों ने पिता-पुत्र पर बोला हमला, मारपीट में आई चोटें

रतलाम, 27 जुलाई ( News SSR )। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सागलाखो निवासी एक युवक और उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चेतक ब्रिज के पास स्कूटी से रास्ता रोककर तीन बदमाशों ने साइड न देने की बात पर पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औद्योगिक क्षैत्र थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सागलाखो निवासी दिलीप अपने पिता थावरा गुजराती के साथ मजदूरी का काम करते हैं। वे रतलाम मजदूरी करने आए थे और शाम को अपनी मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पर उनके पास जानवरों का चारा और पीपल के पत्ते भी रखे थे।

जैसे ही वे शाम करीब 5:35 बजे स्थित चेतक ब्रिज रतलाम के आगे राम मंदिर से थोड़ा आगे हेयर शिटिंग की दुकान के सामने पहुंचे, तभी एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने जबरन उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी स्कूटी अड़ाकर रास्ता रोक लिया।

गाली-गलौज के बाद की मारपीट
पीड़ित विकास गुजराती के अनुसार, स्कूटी चालक ने चिल्लाते हुए कहा— “तूने साइड क्यों नहीं दी?” इतना कहते ही बदमाशों ने माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियाँ देना शुरू कर दिया। जब विकास ने गालियाँ देने से मना किया, तो तीनों युवकों ने उस पर लात-घूंसों और थप्पड़ों की बरसात कर दी।

बचाव करने आए बुजुर्ग पिता को भी पीटा
बीच-बचाव करने जब दिलीप के पिता थावरा गुजराती आगे आए, तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में विकास को दोनों कानों, सिर, गालों, दाहिनी पसलियों और पेट में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं उनके पिता को दोनों गालों व कानपट्टी पर चोट लगी है।

आस-पास के लोगों ने बचाया, दी जान से मारने की धमकी
घटनास्थल पर मौजूद आस-पास के लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बीच-बचाव कराया और पिता-पुत्र को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों में से एक का नाम विकास गुजराती बताया जा रहा है, जिसकी पहचान मौके पर हुई। भागते-भागते आरोपियों ने धमकी दी कि “अगर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई, तो जान से खत्म कर देंगे।”कानून प्रवर्तन

घटना के बाद पीड़ित अपने पिता के साथ थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने फरियादी के आवेदन (FIR) के आधार पर अज्ञात/नामित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

1 करोड़ के लेन-देन में गोलीबारी और षड्यंत्र का मामला: आरोपी आदित्य सोमानी की जमानत याचिका न्यायालय ने की खारिज

कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा ने निकाली मशाल यात्रा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *