रतलाम / सोशल मीडिया पर हुई पहचान, अब शादी का दबाव बना रहा आरोपी; पुलिस में मामला दर्ज

रतलाम, 01 अगस्त ( News SSR )। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को अश्लील गालियां देने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला पर बातचीत करने और शादी करने का अनैतिक दबाव बना रहा था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता करीब दो माह पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी के संपर्क में आई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। हालांकि, आरोपी महिला पर लगातार शादी करने का दबाव बनाने लगा। महिला पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, जिसके चलते उसने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी।

​शुक्रवार दोपहर आरोपी पीड़िता के घर के बाहर पहुंचा और जबरन बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। महिला ने जब इसका विरोध करते हुए बात करने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आपा खो बैठा। उसने पीड़िता को सरेराह अश्लील गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा कि— “अगर तुमने मुझसे बात नहीं की, तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से खत्म कर दूंगा।”

​पति को बताई आपबीती, पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी
​आरोपी की हरकतों और धमकियों से परेशान होकर महिला ने तुरंत पूरी आपबीती अपने पति को बताई। इसके बाद पीड़िता पति के साथ पिपलौदा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पिपलौदा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More From Author

नागदा के पास छोटे से गांव मखला का बेटा बना मिसाल, NEET में 531 अंक लाकर गांव का पहला MBBS डॉक्टर बनेगा –

सावन में बड़ी सुविधा, घर बैठे पवित्र गंगाजल पहुँचा रहा डाक विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories