शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना


रतलाम, 26 जुलाई 2026। ( News SSR )राहुल गांधी के समर्थन एवं छात्रों और युवाओं के हितों में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे संघर्ष के समर्थन में शनिवार को रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विजय यात्रा निकाली गई।

यात्रा का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया। रैली की शुरुआत घास बाजार से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली घास बाजार से प्रारंभ होकर चौमुखी पुल, नोलाईपुरा, डालूमोदी चौराहा, नाहरपुरा, धान मंडी, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक एवं दो बत्ती होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए तथा छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
अंबेडकर सर्किल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस द्वारा विभिन्न स्तरों पर संघर्ष किया जा रहा है। छात्रों के हितों की लड़ाई को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया, जहां छात्रों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस घटना की निंदा करती है।
शांतिलाल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार को अपने विचारों और कार्यशैली में सुधार करना चाहिए तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इसी कारण आज युवाओं एवं छात्रों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन में कांग्रेस भी मैदान में उतरकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने दावा किया कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए आंदोलन के बाद केंद्र सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज की विजय यात्रा कांग्रेस के साथ-साथ देश के युवाओं और छात्रों की विजय यात्रा है। कांग्रेस आगे भी युवाओं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।
विजय यात्रा में पारस सकलेचा, हितेश पेमाल, यास्मीन शेरानी, मयंक जाट, कमरुद्दीन कछवाया, आशा रावत, राजीव रावत, शांतु गवली, मेहमुद शेरानी, कुसुम चाहर, राजनाथ यादव, सैयद वुसत जैदी, सतीश पुरोहित, राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, बसंत पंड्या, मंसूर अली पटौदी, जोएब आरिफ, रमेश पोरवाल, अमर सिंह शेखावत, राजकुमार लाला, इक्का बेलुत, नरेंद्र जोशी, विजय उपाध्याय, राजेश बोहरा, रुखसाना बी, अनु नेकाडी, आरिफा कछवाया, हिना शेख, इसब्शाह, रवि वर्मा, चंद्रमोहन मेहता, धर्मेंद्र मंडावरिया, सलीम भगवान, विजय पांडेय, सुहेल काजी, जाकिर खान, धर्मेंद्र शर्मा, हरविंदर सरदार, सुरेश राठौड़, साबिर कुरैशी, वीरपाल सिंह, हेमंत नेका, मुन्ना हमाल, उल्ला शेख, मकबूल कुरैशी, इमरान मोयल, मोंटी, नीलेश शर्मा, आर्यन खान, साजिद कुरैशी, इकरार चौधरी, अखिल खान, अनिल पुरोहित, अकरम खान, वाजिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
उक्त जानकारी रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने दी।