विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली का शहर कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत

बाजना बस स्टैंड चौराहे पर पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय अभिनंदन, आदिवासी आराध्य देव एवं महापुरुषों को किया नमन

रतलाम, 9 अगस्त।( News SSR )विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा निकाली गई भव्य रैली का शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बाजना बस स्टैंड चौराहे पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल समाजजनों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर चार पहिया वाहनों से सुसज्जित रैली में आदिवासी समाज के आराध्य देव एवं महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि आदिवासी समाज का देश की संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष एवं त्याग सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

इस अवसर पर मयंक जाट, महेंद्र कटारिया, कमरुद्दीन कछवाया, प्रदीप राठौड़, शांतु गवली, राकेश झालानी, बसंत पंड्या, हितेश पेमल, राजेश पोरवाल, इक्का बेलुत, वुसत जैदी, विजय उपाध्याय, रामचंद्र गवली, नासिर कुरैशी, किशनलाल, साकिर खान, लालू स्टीफन, राजेश प्रजापत, एस.आर. बैरागी, गौरव ठाकुर, मोंटी, इकरार चौधरी, यूसुफ शाह, पतंजलि जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, अंतिमयात्रा 10 अगस्त को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories