श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, कांग्रेसजनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आलोट। ( News SSR ) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती पर आलोट शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
​कार्यक्रम के दौरान “जब तक सूरज-चांद रहेगा, गांधी जी का नाम रहेगा” और “लालबहादुर शास्त्री अमर रहें” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वक्ताओं ने स्मरण किया कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का ओजस्वी नारा देकर देश के जवानों और किसानों को सर्वोपरि सम्मान दिया।
इस गरिमामयी अवसर पर ताल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाठक, बरखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बापु सिंह गुर्जर, आलोट शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पांचाल, विधानसभा सोशल मीडिया एवं आईटी सेल अध्यक्ष योगेश निगम, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विमल जैन, प्रकाश जांगलवा, नेता प्रतिपक्ष नागेश खारोल, गिरधारीलाल शर्मा, महेश निगम, राहुल जायसवाल, मुशर्रफ पठान, राहुल चौधरी, अनुपम अरोड़ा, ईश्वर सोलंकी, राहुल पाटीदार, गोवर्धन रांगी, विजय मीणा, सम्राट पांचाल, शंकर सिंह चौहान, राकेश आंचलिया, पूर्व पार्षद मुमताज भाई और मानस चावला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More From Author

महात्मा गांधी के जन्म दिवस अवसर पर स्वच्छता सेवा पर्व मनाया गया

रतलाम सर्किल जेल में बंदियों ने किया पितरों का तर्पण, जेल प्रशासन और युवा सेवा संघ की अनोखी पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *