समाज के ग्रुप में ‘सॉरी मम्मी-पापा’ लिखकर होटल पहुंचा युवक, फंदे पर लटका मिला

​घरेलू विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, मोबाइल लोकेशन से होटल में मिला शव

​रतलाम, 23 नवंबर ( News SSR )। जिले के जावरा शहर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवक ने धनगर समाज के ग्रुप और सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट कर लिखा था— “मम्मी-पापा सॉरी, अलविदा मैं जा रहा हूं।”

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को ढूंढा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
​
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रवि पिता कन्हैयालाल पवार (28) निवासी ग्राम मामटखेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि के घर में दो दिन पहले ही शादी समारोह संपन्न हुआ था। रविवार दोपहर वह एक मेहमान को छोड़ने के लिए जावरा बस स्टैंड गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा और महू-नीमच रोड स्थित पटेल होटल में कमरा लेकर रुक गया।

​मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
संयुक्त उप निरीक्षक राजू परिहार के मुताबिक, रवि द्वारा समाज के ग्रुप और सोशल मीडिया पर अलविदा का संदेश डाले जाने के बाद परिजन घबरा गए और तुरंत जावरा शहर थाने पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रवि के मोबाइल नंबर को ट्रैकिंग पर लगाया, जिससे उसकी लोकेशन महू-नीमच रोड स्थित होटल पटेल पैलेस की मिली। पुलिस टीम परिजनों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और रूम नंबर 107 खुलवाया, जहां रवि पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से लटका मिला।

​विवाद के बाद उठाया कदम
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रवि का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर भी वह परिजनों से विवाद करने के बाद घर से निकला था। मृतक के परिवार में एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

More From Author

ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन की 12 वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *