
आलोट -( News SSR )बारिश का दौर जारी हे ओर क्षेत्र में कई ग्रामीण अंचल।में आवागमन के लिए सड़कों का अभाव दिख रहा हे लोगों की समस्या को देखते हुवे उज्जैन आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजीया द्वारा अपने लोकसभा क्षेत्र आलोट के विभिन्न सड़कों एवम ब्रिज प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने हेतु 27 अप्रैल 2026 को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को पत्र दिया गया था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग रतलाम संभाग द्वारा दिनांक 13 जुलाई को पत्र अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण मंडल उज्जैन को भेजा गयाl जिसमें पिपलिया पिथा से शिशाखेड़ी मार्ग लंबाई 3.50 लागत 4 37.50, इसी तरह धतुरिया से किशनगढ़ 1 किलोमीटर लागत मूल्य एक करोड़ 25 लाख नागेश्वर उन्हें एल मार्ग से रायणवाला पालनगरा मार्ग 1 किलोमीटर लागत 1 करोड़ 25 लाख खजूरी देवड़ा से बाजपुर 2 किलोमीटर लागत 2 करोड़ 50 लाख कराडिया से इफ्तार गंज का खेड़ा 3 किलोमीटर 3 करोड़ 75 लाख ल हिमालय से बेटी खेड़ी मार्ग 3 किलोमीटर 3 करोड़ 75 लाख शेरपुर से बेटी खेड़ी मार्ग 2 किलोमीटर 2 करोड़ 50 लाख झागरिया से बेटी खेड़ी 2 किलोमीटर 2 करोड़ 50 लाख गरोठ उज्जैन फोरलेन से आलोट 20 किलोमीटर का पुनर्निर्माण करना हेतु संभागीय प्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम उज्जैन को लिखा पत्र लिखा गया इसी तरह शेरपुर से बेटी खेड़ी लूनी नदी पर पुलिया निर्माण हेतु कार्यपालन मंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग उज्जैन को 13 जुलाई 2026 को स्वीकृति हेतु भेजा गया l विक्रमगढ़ आलोट रेलवे गेट नंबर 21 पर बनने वाला ओवर ब्रिज रेल मंडल कोटा द्वारा बनाया जा रहा है जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति एवं टेंडर स्वीकृति कर संबंधित एजेंसी को उक्त कार्य हेतु वर्क आर्डर 15 मई 2026 को जारी कर दिया गया है शीघ्र ही उक्त ब्रिज का निर्माण कार्य विधिवत प्रारंभ होगाl कार्य की अनुशंसा करने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हैl उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि नंदन जैन ने दी l