
रतलाम 24अगस्त ( News SSR )सावन के चतुर्थ सोमवार को निकली भव्य कावड़ यात्रासावन के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर दीनदयाल नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए उत्साह और भक्ति के साथ यात्रा में सहभागिता की।

कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बिबड़ौद स्थित गुफेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। कावड़ यात्रा में महेश प्रजापति, विक्की प्रजापति, नीलेश शर्मा, अरुण जाट, केशव गुर्जर, महेश मालवीय, रिक्की सेन, राजेंद्र सिंह,भव्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।