सैलाना की कीर्ति विहार कॉलोनी को सैलाना फीडर से जोडा जाए – विधायक डोडियार

RATLAM -SAILANA सैलाना नगर स्थित कीर्ति विहार कॉलोनी की विद्युत समस्या को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अधीक्षण यंत्री, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जिला रतलाम को पत्र लिखकर त्वरित समाधान की मांग की है। विधायक डोडियार ने पत्र क्रमांक 55/VIP/2026 दिनांक 27 जनवरी 2026 को भेजते हुए कीर्ति विहार कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति को सकरावदा फीडर से हटाकर सैलाना फीडर से जोड़ने का अनुरोध किया है।_

_पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि कीर्ति विहार कॉलोनी सैलाना नगर की सीमा में स्थित है तथा विद्युत वितरण कंपनी के सैलाना कार्यालय से मात्र लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र के सकरावदा फीडर से की जा रही है, जिसके कारण आए दिन फॉल्ट रहती है जिससे लाइटें अक्सर बंद रहती हैं, जिसका फायदा चोर भी उठा रहे हैं और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्याएं बनी रहती हैं।_

_विधायक डोडियार ने बताया कि सैलाना नगर की संपूर्ण विद्युत आपूर्ति सैलाना फीडर से संचालित होती है, ऐसे में शहरी क्षेत्र में स्थित कीर्ति विहार कॉलोनी को ग्रामीण फीडर से जोड़ा जाना व्यावहारिक नहीं है। इससे कॉलोनीवासियों को दैनिक जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।_

_उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग से आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्रवाई कर कॉलोनी की बिजली व्यवस्था सैलाना फीडर से जोड़ने के निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराने का आग्रह भी किया है।_

More From Author

खड़े लोडिंग वाहन में ई बाइक चालक टकराया, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *