
आलोट 12अगस्त ( News SSR )मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आलोट सेक्टर क्रमांक 05 विक्रम गढ़ , नवांकुर संस्था स्वास्तिक शिक्षा एंव समाज सेवा समिति द्वारा स्वैच्छिकता अभियान के तहत् एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खामरिया में समिति अध्यक्ष व सदस्यों के साथ पौधारोपण किया गया। जिसमें प्रस्फुटन समिति व नवांकुर संस्था द्वारा बिल पत्र , पिपल नीम आदि पौधारोपण किया गया।
सभी समिति सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम सभी एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल कर बड़ा करेंगे। इस अवसर पर म.प्र.जन अभियान परिषद् से वि.ख.समन्वयक मुकेश कटारिया, नवांकुर संस्था अध्यक्ष जगदीश शर्मा विक्रम कुमार शर्मा ,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष समरथ बामनिया व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।