
रतलाम, 06अगस्त( News SSR )। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माणकचौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 ग्राम अवैध एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रग्स, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल ₹1.40 लाख का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर काजीपुरा निवासी 26 वर्षीय शाहीद उर्फ कालिया पिता साबिर खान को 09 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ धर दबोचा।
जब्त सामग्री और अनुमानित कीमत
एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स: 09 ग्राम (कीमत लगभग ₹90,000)
मोटरसाइकिल: एचएफ डीलक्स (MP43 ZH 6633, कीमत लगभग ₹40,000)
स्मार्टफोन: Nothing कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग ₹10,000)
कुल जप्त मशरूका: ₹1,40,000
नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
सराहनीय टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, एएसआई गोरचन्द परमार, प्रधान आरक्षक राजसिंह, राजेश मईडा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमन्त यादव, महेश मईडा, विशाल सेन, जीवन विश्वकर्मा, पंकज कुमार, सुरेन्द्र, संदीप शर्मा, अशोक सीनम, महिला आरक्षक प्रवीणा और मेघा राणा की सराहनीय भूमिका रही।