कार्यकर्ताओं के निर्णय ने चुना दीनदयाल मंडल अध्यक्ष : मंत्री चेतन्य काश्यप, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने किया धन्यवाद ज्ञापित

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होकर अपनी नियुक्ति पर एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार जताया। श्री काश्यप ने उन्हें स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर पंवार का चयन कार्यकर्ताओं के निर्णय से हुआ है। कार्यकर्ता पूर्व में भी उन्हें मंडल अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते थे लेकिन पार्टी की व्यवस्था के तहत वे अध्यक्ष नहीं बन पाएं थे। इस बार भी निर्णय में विलंब हुआ लेकिन पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें दायित्व प्रदान किया है। रायशुमारी में अधिकांश लोगों ने नंदकिशोर पंवार का ही नाम रखा था और नेतृत्व ने उसे मान्य कर जो निर्णय दिया है उससे हर कार्यकर्ता उत्साहित है। श्री काश्यप ने कहा कि दीनदयाल मंडल भाजपा की दृष्टि से सबसे मजबूत गढ़ है। विधानसभा, लोकसभा चुनावों में बढ़त दिलाने वाले इस मंडल में पार्टी की नई अवधारणा के साथ मजबूती से कार्य करना होगा। नई अवधारणा में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का भाव है और अध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर पंवार को सभी बूथों को सक्रिय एवं मजबूत करना है। कांग्रेस मुक्त बूथ यदि हो सकते हैं तो वे दीनदयाल मंडल में हो सकते हैं। इसके लिए सबको मेहनत करनी होगी। श्री काश्यप ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जो संदेश दिया गया है उसे जन-जन तक फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस तरह विधायक, सांसद और जिलाध्यक्ष के प्रति विश्वास किया वैसा ही विश्वास मंडल अध्यक्ष के साथ भी रखें तो पार्टी हर स्तर पर मजबूत होगी।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने इससे पूर्व कहा कि मंत्री श्री काश्यप के साथ कार्य करना उनके लिए गर्व की बात है। रतलाम को विकसित शहर के रूप में देखने का उनका जो सपना था वह मंत्री श्री काश्यप के माध्यम से पूरा हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीनदयाल मंडल में प्रत्येक कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करेगा और आगामी चुनाव में रतलाम से भाजपा की जीत का अंतर 75000 से अधिक होगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी एवं वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने भी विचार रखें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है, इससे कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति और विश्वास बढ़ गया है। कार्यक्रम का संचालन आकाश खड़के ने किया इस दौरान दीनदयाल मंडल से जुड़े जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More From Author

एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव रतलाम में आये 30,402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, 35 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, रतलाम अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स के लिये भी जाना जायेगा

भाजपा कार्यालय भवन में हर व्यक्ति को परिवार का अनुभव होगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कार्यालय में हर कार्यकर्ता का योगदान हो : प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, रतलाम में जिला भाजपा कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन समारोह संपन्न

मजदूर संघ और यूनियन छोड़कर कर्मचारी परिषद में शामिल हुए पदाधिकारी

पहलीबार मालवा मेवाड़ केसरी एवं रतलाम जिला महिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता 29 मई से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories