एमपी में नशे की फैक्ट्री, 10 किलो एमडी ड्रग्स बरामद:रतलाम में बंदूक-कारतूस समेत कई हथियार भी मिले; 16 लोग हिरासत में लिए

रतलाम। जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही इस अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की।
इस दौरान मौके से 10 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग, रॉ मटेरियल और बंदूक समेत हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी अभी मौके पर ही मौजूद हैं। जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक घरेलू बाजार में 10 किलो एमडी ड्रग की कीमत 20 से 50 करोड़ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 से 200 करोड़ हो सकती है।
अधिकारियों के अलावा किसी को रेड की भनक नहीं

नशे की फैक्ट्री की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार ने टीम गठित की। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ ग्राम चिकलाना पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी, जहां ड्रग्स बनाई जा रही थी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस भी मिले

पुलिस को मौके से 10 किलो तैयार एमडी ड्रग के साथ भारी मात्रा में रॉ मटेरियल भी मिला है, जिससे नशा तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस शामिल हैं। एसपी अमित कुमार भोपाल में हैं। कार्रवाई का वह भोपाल से अपडेट लेते रहे। एसपी की विशेष टीमें पिछले तीन दिन से फैक्ट्री के आसपास की रेकी कर रही थीं।
मकान में दिलावर खान पठान का परिवार रहता है

जिस जगह पुलिस ने दबिश दी है वह दिलावर खान पठान का मकान है। दिलावर चिकलाना रहने वाला है। इसका पूरा परिवार इसी परिसर में रहता है। कार्रवाई के दौरान घर के एक भी सदस्य को बाहर नहीं आने दिया गया है। मीडिया को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है।
पहले एनसीबी या केंद्रीय एजेंसियां कर चुकीं कार्रवाई

बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जहां राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इससे पहले एनसीबी (NCB) या अन्य केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती रही हैं।

More From Author

नीट विद्यार्थियों के लिए विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन 

चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा स्विफ्ट कार से 200 ग्राम MD ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपये की जप्त कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *