जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों में कुपोषित बच्चों की पहचान का अभियान जारी

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया के मार्गदर्शन में जिले की सभी आँगनबाड़ी में कुपोषित बच्चों की पहचान हेतु विशेष अभियान 12 से 21 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले की सभी 10 परियोजनाओं और 67 सेक्टर में नोडल अधिकारीयो की नियुक्ति की गई हैं। जो जिले की समस्त 2131 आंगनवाड़ी केन्द्रो में इस अभियान की सतत निगरानी करेंगे। प्रतिदिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों का वजन लेने के निर्देश दिए गए है। 18 जनवरी तक जिले में आँगनबाड़ी में दर्ज 132807 बच्चों  में से 77568 बच्चों का वजन लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रो पर बच्चों का सही वजन लेकर समस्त कुपोषित बच्चों की पहचान करना है ताकि समय रहते उनके स्वास्थ्य स्तर में आवश्यक सुधार किया जा सके।

More From Author

चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा स्विफ्ट कार से 200 ग्राम MD ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपये की जप्त कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बसंत पंचमी रतलाम स्थापना (नगर गौरव दिवस) के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की हुई शुरूआतरत्नेश्वर महादेव मंदिर पर की पूजा अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *