RATLAM क्यूब रूट फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में सीएसआर एक्टिविटी के तहत 50 फूड बास्केट जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा को प्रदान किए गए।
टीबी मरीजों फूड बास्केट का वितरण कार्यक्रम फीवर क्लिनिक जिला चिकित्सालय रतलाम में आज बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, लेबड-जावरा राज्य मार्ग टोल प्लाजा-बिलपांक से श्री नवनीत रावल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा, कार्यक्रम समन्वयक श्री जय सिसौदया सहित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का स्टाफ उपस्थित था।
जिले में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य दानदाता “नि-क्षय मित्र” बनकर टीबी मरीजों को फूड बास्केट के माध्यम से अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक लगभग 2228 फूड बास्केट टीबी मरीजों को प्रदान किए हैं।
