नाहरपुरा स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल उर्दू हाई सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में लहराया तिरंगा।

RATLM गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में नाहरपुरा स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल उर्दू हाई सेकेंडरी स्कूल में तिरंगा झंडा फहराया गया। गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यधिक उत्साह और आनंद के साथ देखा।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी देने के साथ राष्ट्रीय गान गाया। इसके पश्चात देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न प्रतिभागियों के विजेता और चेतना खेल मेले स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर अंजुमन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसे अतिथियों द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर शहर काजी अहमद अली, अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल उपाध्यक्ष मुबारिक शैरानी, समाजसेवी युसूफ खान ईशाक खान, इसाक खान, जाकिर खान, संस्था अध्यक्ष प्रो इमरान हुसैन, सचिव जाकिर शाह, सदस्य अख्तर हुसैन, इसरार रहमानी, जेबा रहमानी, यूट्यूबर अब्दुल कदीर मुख्य रूप से उपस्थति थे। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर इमरान हुसैन ने दिया एवं आभार संस्था की प्रचार्य नफीसा चौहान ने माना। कार्यक्रम को अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी, शहर काजी अहमद अली, जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार ने संबोधित किया। कार्यक्रम शेरबानो , मरियम मंसूरी, शबनम मोयल, आफरीन चौहान, मदीना बेग, असमा, अशफाक मोहम्मद खान, इरफान खान, फैजान रिज़वी आदि शिक्षक शिक्षकों द्वारा अयोजित किया गया। उक्त जानकारी संस्था की शिक्षिका मरियम मंसूरी ने दी।

More From Author

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

रतलाम के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का दल हुआ देहरादून नेशनल प्रतियोगिता के लिए रवाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *