आपदा में अवसर तलाश रहे गेस कंपनी के कर्मचारी को अधिकारियों ने घरेलू गैस टंकी को 2 हजार में ब्लैक से बेचते हुए पकड़ा ।

ईरान ओर इजराइल के बीच छिड़े युद्ध का असर भारत में भी हो रहा हे। अचानक गैस टंकी बुकिंग का सर्वर डाउन होने ओर समय पर गैस टंकी नहीं मिलने के कारण लोगों को गैस की किल्लत होना शुरू हो गईं है। ना तो समय पर टंकी मिल रही हे। ओर ना ही इसका नम्बर लग रहा है। जिसको लेकर इसकी कालाबजारी ओर जमा खोरी की भी खबरें भी सामने आ रही है। इसी को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हे ओर कार्यवाही शुरू की गई हैं। रतलाम में घरेलू गैस की कालाबाजारी से जुड़ा बड़ा मामला आज शनिवार दोपहर 1 बजे के लगभग सामने आया है. आपदा में अवसर तलाश रहे अल्पा गेस कंपनी के कर्मचारी को अधिकारियों ने घरेलू गैस टंकी को 2 हजार में ब्लैक से बेचते हुए पकड़ा । ओर उससे ली गई राशि भी जब्त की हैं।  इस दौरान मौके पर तहसीलदार सहित जिला आपूर्ति अधिकारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पेट्रोल डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी शॉर्टेज से इंकार किया हे। ओर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक होने का दावा किया है। लेकिन मोबाइल नम्बर से ऑनलाइन बुकिंग और आफलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कत से भी गैस टंकी की किल्लत होने लगी है। जिसको लेकर प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए निगाहे जमाए रखी हुई है। ओर कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही भी शुरू की गईं है। जिला प्रशासन को सूचना मिली थी। कि शास्त्री नगर स्थित सिविक सेंटर के पास अंशुल इंडेन के कर्मचारियों द्वारा गैस को बिना नम्बर लगाए ऊँचे दामो पर ब्लैक से बेचा जा रहा है जिसको लेकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान, तहसीलदार प्राची गायकवाड़ ओर नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडे पहुंचे और दो युवकों को बिना नंबरिंग के 2 हजार में घरेलू गैस सिलेंडर ले जाते हुए। रोका ओर मौके पर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर की ऊँची कीमत में दिये जा रहे है। जरूरत पड़ने पर मजबूरी में खरीदने पड़ रहे हे।इस दौरान यहाँ काम कर रहा एक कर्मचारी कमल मौके से भाग गया और एक ड्राइवर आकाश जो राशि लेकर सिलेंडर दे रहा था उससे पूछताछ की। जिसमें वो पर्ची होने का बहाना बनाता रहा और गोलमोल जवाब देता रहा। जिसपर अधिकारियों ने उससे राशि जब्त की और पंचनामा बनाना शुरू की। इस दौरान आकाश भी मौका देख वहां से निकल गया। सूचना पर अंशुल गेस के संचालक अंशुल पीपाड़ा मौके पर पहुंचे और उनसे पंचनामे की कार्यवाही शुरू की ओर मोके से सिलेंडर ओर राशि जब्त की।उल्लेखनीय है कि बाजार में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की शॉर्टेज शुरू हो गई है और इसकी कालाबाजारी भी हो रही हैं जिसको रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कारवाही शुरू की है जिला प्रशासन द्वारा अधूरे बल को लेकर पहुंचने के कारण कालाबजारी करने वाले दोनों कर्मचारी मौका देखकर भाग गए। दबिश देने गई टीम में सिर्फ़ अधिकारी थे जो एक भी सिपाही को लेकर नहीं गए थे जिसके कारण पहले एक कर्मचारी टीम के पहुंचने पर चलता बना ओर वही पंचनामा बनाना के दौरान दूसरा कर्मचारी मौके से गायब होगया। जिसको लेकर अधिकारी भी बगले झांकने लग गए।

More From Author

धराड़ नई कॉलोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म से 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त।

आपदा मे अवसर तलाश करना पड़ा महगा सिलेंडर की जमाखोरी पर प्रशासन का चला डंडा। दो जगहों पर मिले 12 सिलेंडर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories