आपदा मे अवसर तलाश करना पड़ा महगा सिलेंडर की जमाखोरी पर प्रशासन का चला डंडा। दो जगहों पर मिले 12 सिलेंडर।

आलोट।
देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत और कई जगह लंबी कतारों की खबरों के बीच प्रशासन ने गैस की जमाखोरी और काला बाजारी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा अवैध भंडारण, घरेलू गैस के दुरुपयोग और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आलोट नगर में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर दबिश दी।

प्रशासनिक टीम ने नागेश्वर रोड स्थित मेवातीपुरा क्षेत्र में वाजिद अलगानी के यहां छापा मारकर गैस रिफिलिंग में उपयोग की जा रही मशीन और 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। मौके पर पंचनामा बनाकर सामग्री जब्त कर ली गई तथा आरोपी के खिलाफ आलोट थाना में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने नगर के रोहिणी ढाबे पर भी जांच की। जांच में ढाबे से एक कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ दो घरेलू गैस सिलेंडर भी उपयोग में पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। इस पर पंचनामा बनाकर सिलेंडर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

कादंबनी धकाते ने बताया कि जिलेभर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण, घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग तथा गैस की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। आलोट में भी दो स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें वाजिद अलगानी के यहां से 8 सिलेंडर जब्त किए गए तथा रोहिणी ढाबे पर घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना आलोट में प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार हेमलता डिंडोर, खाद्य अधिकारी कादंबनी धकाते, खाद्य अधिकारी कमलेश जमरा,सहित पटवारीगण ओर अन्य प्रशासनिक टीम मौजूद थी

More From Author

आपदा में अवसर तलाश रहे गेस कंपनी के कर्मचारी को अधिकारियों ने घरेलू गैस टंकी को 2 हजार में ब्लैक से बेचते हुए पकड़ा ।

कई माह से अलग रह रहे पति पत्नी आज नेशनल लोक अदालत के माध्यम से हमेशा के लिये हुये साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories