
विगत दिनों नगर के समाजसेवी संस्था नवपद आयंबिल जीवदया समिति की बैठक नगर के समाजसेवी संतोष चतर की अध्यक्षता में नागेश्वर धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमें नवीन कार्यकारणी का गठन हुआ।
जिसमें नगर के समाजसेवी एवं राड़ी माता गौशाला के अध्यक्ष राहुल रांका को तीसरी बार सर्वानुमति से अध्यक्ष बनाया गया इसके साथ ही व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय सिंदुरिया को उपाध्यक्ष एवं सौरभ चतर को पुनः कोषाध्यक्ष बनाया गया बैठक में कई महत्वपूर्ण लिए गए
नवीन कार्यकारणी के निर्वाचन की प्रक्रिया समिति के वरिष्ठ सदस्य अरविंद धाकड़ द्वारा पूर्ण की गई
बैठक में समिति के पूर्व पदाधिकारी एवं कई सदस्य गण उपस्थित रहे
उल्लेखनीय है कि नगर की यह समाजसेवी संस्था पिछले कई वर्षों से नगर में जीव या के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती आ रही है समिति के द्वारा पूर्व में नगर में पशु आहार पात्र का वितरण, पशुओं के लिए पानी का ढेल का वितरण, चिकित्सा जगत में शिविर का आयोजन, निशुल्क नए कपड़ों का वितरण और भी कई सामाजिक कार्य समिति के द्वारा किए गए जिसके लिए जनपद पंचायत एवं जिला कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था
