ग्रामीणों की सतर्कता से गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम, बोलेरो सहित तीन गोवंश बरामद; आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।

आलोट । थाना आलोट क्षेत्र के ग्राम खामरिया जंगल में गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से तस्करी का प्रयास विफल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर गोवंश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च की रात ग्राम खामरिया जंगल क्षेत्र में बोलेरो पिकअप वाहन में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को गतिविधि संदिग्ध लगी तो उन्होंने वाहन को रोक लिया और गोवंश को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया था, लेकिन वे मौके से भाग निकले।
पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 GG 5259 तथा तीन गोवंश को जब्त कर लिया। मामले में 4, 6, 9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

More From Author

भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित।

रतलाम में दो दिवसीय केसरिया एग्ज़ीबिशन को मिला शहरवासियों का भरपूर समर्थन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories