
RATLAM अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (AJJAKS अजाक्स)नगरीय निकाय प्रकोष्ठ रतलाम शहर विभागीय अध्यक्ष अनिल चनाल अन्नु द्वारा प्रांतीय प्रभारी अध्यक्ष अवध नारायण मकोरीया जी के मार्गदर्शन पर नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अजाक्स शहर विभागीय कार्यकरणी की बैठक का आयोजन राम रहीम नगर रतलाम में रखा गया। जिसमें मध्य प्रदेश अजाक्स के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी को मुख्य संरक्षक मनोनित किया गया। साथ ही हर वर्ग को एवं समस्त समाज जन को समरसता और एकता का संबोधन दिया गया। मिलन भोज का आयोजन भी किया गया। उक्त आयोजन में उपस्थित – वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू राड़ोदिया , वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय ढिंढोरे, विधि सलाहकार राजेश वर्मा , मुख्य सलाहकार दीपक लावरे, मुख्य महामंत्री वीरेन्द्र नरवाले, सचिव देवा खरे, उपाध्यक्ष अजय चौहान कार्यवाहक अध्यक्ष कुणाल चौहान, मंत्री विजय भाटी, चेतन चौहान, चंदन भाटी, बाबू लखन ,रामकिशन खरे ,चैतन चौहान, भैया आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
