इंटेक द्वारा सृजन कॉलेज के विद्यार्थियों का पुरातात्विक अवशेषों का भ्रमण कराया।

सृजन कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष हेरिटेज भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने झर गांव के प्राचीन खंडहरों का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर ट्रस्ट INTACH के चैप्टर रतलाम के सहयोग से संपन्न हुआ।इस शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर उन्हें भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से सीधे जोड़ना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने प्राचीन स्मारकों, स्थापत्य कला और स्थानीय इतिहास के विभिन्न पहलुओं को समझा।यह कार्यक्रम कॉलेज के अध्यक्ष व INTACH शहर कन्वेनिएर अनिल झालानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों को सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में जिला पुरातत्व प्रभारी अश्विन शुक्ला ने झर गांव के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि INTACH के सदस्य राजेश कोटीकर ने विरासत संरक्षण के महत्व और संस्था के प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे और खेल शिक्षिका ताहिरा खान उपस्थित रहे।

More From Author

अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (AJJAKS अजाक्स)नगरीय निकाय प्रकोष्ठ अजाक्स शहर विभागीय कार्यकरणी की बैठक का आयोजन राम रहीम नगर रतलाम में रखा गया ।

हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर समाज की गोठ का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories