पेट्रोल/डीजल के पर्याप्त स्टॉक के संबध में

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने बताया कि ऑयल कम्पनियों द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में आज दिनांक 24.03.2026 की स्थिति में पेट्रोल/डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऑयल कम्पनियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 184 पेट्रोल पम्पों पर 1326000 लीटर पेट्रोल एवं 1616000 लीटर डीजल का स्टॉक पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। अत: नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे संयम बनाये रखे तथा पेट्रोल/डीजल के संबंध में सोशल मीडिया एवं अन्य किसी भी प्रकार से अनावश्यक/भ्रामक खबरों पर पर विश्वास ना करें।

More From Author

स्वास्थ्य गोष्ठी,शिविर सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

भेविन माइंड स्कूल द्वारा पंचेड़ में कन्या पूजन एवं तुलसी वितरण कार्यक्रम आयोजित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories