आलोट नगर परिषद का 50 करोड़ 83 लाख 29 हजार 980 रुपए का बजट पारित, 53 हजार 60 रुपए की होगी बचत। नहीं लगाया कोई नया कर।

आलोट नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026 का अनुमानित बजट पेश किया जिसमें पूरे वर्ष भर विभिन्न विकास कार्यों एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा नगर परिषद अध्यक्ष ममता जैन ने बजट पर चर्चा करते हुए बताया कि जनता ने इस बार नगर परिषद में भाजपा को समर्थन दिया हे जिसके परिणाम स्वरूप हमारी परिषद ने आलोट नगर में करोड़ों के विकास कार्यों का अंजाम दिया हे
जिसमें
विक्रम क्लब से हाउसिंग बोर्ड तक सी,सी,रोड
कारगिल चौराहे से नगर परिषद तक नाला निर्माण
विक्रमगढ़ ने में विभिन्न गलियों में सीमेंट कंक्रीट रोड बरखेड़ा रोड तक नाला निर्माण
नगर परिषद में डोम निर्माण,
रानी सती मंदिर से रामचंद्र जी मीणा के घर तक सीसी रोड
स्टेट बैंक के पास से अयोध्या बस्ती तक सीसी रोड
भांभी पूरा में बाबा रामदेव मंदिर से देवीमाता मंदिर तक सी,सी,रोड
मेवाती पूरा में सी,सी,रोड
दरगाह मोहल्ला एवं खुदवादी मोहल्ला में सी,सी,रोड वार्ड 12 अंजुमन कालोनी तथा जगदेव गंज मेन रोड पर पावेचा जी, सुरेश जी बाठिया
एवं कुमावत जी के घर के पास की गालियां
बड़ चौक से गायत्री मंदिर तक सी,सी,रोड निर्माण
दादावाड़ी परिसर के सामने सी,सी,रोड निर्माण
वाल्मीकि समाज की बालवाड़ी के पीछे से दशहरा मैदान के पास सी,सी,रोड निर्माण
शंकर मंदिर पर बगीचे एवं तालाब का निर्माण
अमृत योजना में पाइप लाइन एवं तीन टंकियों तथा संपर्वेल का निर्माण
प्रमुख हे
इस अवसर पर उन्होंने परिषद की उपस्थिति में बजट पेश किया जिसमें 50 करोड़ 83 लाख 29 हजार 980 रुपए की आय बताई गई एवं 50 करोड़ 82 लाख 76 हजार 980 रुपए का व्यय बताया इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में 53 हजार 60 रुपए की बचत परिषद को होगी इस बचत में खास बात यह रही कि इसमें जनता पर कर का कोई बोझ नहीं लगाया गया
वही सांसद प्रतिनिधि अभिषेक जैन एवं
पार्षद रीना भरावा ने बताया कि परिषद आगामी समय में ओर भी शेष बचे कार्यों को अंजाम देगी जिसमें संजय चौक से प्रभुलाल जी के घर तक सी,सी रोड निर्माण भांभी पूरा का शेष बचा निर्माण कार्य, लखारा कुइयां एवं अन्य चौराहों का सौंदर्यीकरण के साथ साथ नगर के विभिन्न वार्डो की गलियों में सी,सी,एवं डामर रोड निर्माण तथा नगर में लाउडस्पीकर के साथ बंद पड़े सी,सी,टीवी कैमरे को पुनः चालू करने
बगीचों का निर्माण
आदि कार्यों को अध्यक्ष ममता जी जैन के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन जी यादव सांसद जी एवं विधायक जी के सहयोग से पूर्ण किए जाएंगे
वही अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित होने वाले मवेशी मेले के आयोजन पर भी चर्चा की गई जिस पर परिषद के उपस्थित सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मेले के आयोजन
पर अपनी सहमति प्रदान की तथा इस बार मेले के आयोजन के लिए कमेटी ना बनाकर पूरी परिषद मेले के आयोजन को देखेगी इसके लिए अध्यक्ष ममता जी जैन को अधिकृत किया गया
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अभिषेक जैन सी,एम,ओ सीताराम चौहान उपयंत्री मोहम्मद शकील
पार्षद अशोक खींची अमित चौधरी, श्रीमति रीना भरावा अनिल भरावा श्री मति प्रमिला राकेश बैरागी ,श्री मति मधु नागेश खारोल खारोल श्री मति सोना अभिनव निगम, शमीम बी फिरोज मेव,संजय माली शहजाद मुल्तानी, भय्यू भाई शाह
लेखापाल शिवा अरोड़ा, अक्षित कंडारे अंकित बाफना आदि उपस्थित थे

More From Author

RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात।

दिनभर तपा सूरज, शाम को बरसी आफत,बारिश और ओलों से गेहूं-लहसुन की फसल संकट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *