
रतलाम-पीएचई विभाग के हैंड पंप टेक्नीशियन के पद पर 37 साल सेवा करने के पश्चात श्री दिलीप यादव सेवानिवृत हो गए. इनके सेवानिवृत्ति पर अजाक्स के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भिड़े, प्रचार सचिव एम एल चौहान, बॉबी खान, महासचिव कैलाश यादव, सह सचिव नरेश यादव आदि ने पुष्प माला से सम्मान कर बाबा साहब की तस्वीर भेंट की। संगठन के पदाधिकारियों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।