महंगाई व बढ़ती दरों के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन।

बाजना बस स्टैंड चौराहे पर जुटे कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को बाजना बस स्टैंड चौराहे पर महंगाई, गैस-बिजली दरों में वृद्धि एवं पेट्रोल-डीजल की किल्लत जैसे मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ जो 3:00 बजे तक हुआ। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरने के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि आम जनता महंगाई और बुनियादी सुविधाओं के संकट से जूझ रही है। पेट्रोल-डीजल की अनियमित आपूर्ति तथा बिजली के बढ़ते बिलों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

इन नेताओं ने किया संबोधन

धरने को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी, वहीद शेरानी, सलीम बागवान, कमरुद्दीन कछवाया, केसरबाई, कांग्रेस नेता चंद्रशेखर शर्मा, डीपी धाकड़, जगदीश कुमावत, राकेश झालानी, राजीव रावत, रामचंद्र धाकड़, शैलेंद्र सिंह अठाना, हितेश पेमल, रजनीकांत व्यास, प्रदीप राठौड़, बसंत पड्या आदि ने संबोधित करते हुए एकजुटता के साथ केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया।

इनकी रही उपस्थिति

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षद आशा रावत, भावना पेमल, मीनाक्षी सेन, चेतन शुक्ला, अमर सिंह, विजय उपाध्याय, इक्का बेलूत, साबिर हुसैन, राजेश प्रजापत, भरत सेन, साकिर खान, मनोज पांडे, रमेश पोरवाल, रोहित मीणा, सोनू व्यास, किशनलाल यादव, गौरव सिंह ठाकुर, रखब सेठ, धीरज मुंदड़ा, इकरार चौधरी, राजकुमार लाला, वीरपाल राठौड़, जितेंद्र मिर्ची, जितेंद्र पंडित, हसमतुल्लाह खान, सुरेश राठौड़, हरविंदर सिंह, शहजाद खान, आरिफा कछवाया, फरजाना खान, रुखसाना खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 नायब तहसीलदार राम चंद्र पांडे को ज्ञापन सौंपकर की समस्या समाधान की मांग

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर में नायब तहसीलदार श्री राम चंद्र पांडे  को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण, गैस व बिजली दरों में कमी तथा पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

संचालन व आभार

कार्यक्रम का संचालन सुधीर उपाध्याय ने किया, जबकि आभार शांति गवली ने माना। इस संबंध में जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा दी गई।

More From Author

यादव की सेवानिवृत्ति पर अजाक्स ने किया सम्मान।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की कीट का वितरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *