120 देशों में एक समय पर एक साथ होगा महामंत्र का जाप।

“रतलाम जीतो चेप्टर” हनुमान रुण्ड़ी में करेगा आयोजन, पोस्टर विमोचित।
विश्व शांति और बंधुत्व के भाव को लेकर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन विश्व के 120 देशों में एक समय पर एक साथ नवकार महामंत्र का प्रातः 8.01 मिनिट से 9.36 मिनिट तक नवकार महामंत्र का सामुहिक जाप होगा। जीतो रतलाम चेप्टर द्वारा हनुमान रुण्ड़ी में नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा, इसकी तैयारियों को लेकर समता सागर में बैठक हुई। बैठक में नवकार महामंत्र दिवस को व्यापक स्वरुप देने का निर्णय लेते हुए पोस्टर का विमोचन किया गया।बैठक की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप से हुई। स्वागत भाषण रतलाम चेप्टर के चेयरमेन इंदरमल जैन ने दिया। कार्यक्रम संयोजक अशोक भाणावत ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर होने वाले आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महा आयोजन में सभी जाति और भाषाओं के बंधनों से परे सभी सम्प्रदाय और समुदायों के लाखों लोग एक साथ पवित्र महामंत्र का जाप करेंगे, यह जाप पृथ्वी की प्रत्येक जीवात्मा के लिए होगा।बैठक में पूर्व चेयरमेन जयंत जैन ने जीतो एज्यूकेशन असिस्टेंट प्रोग्राम की जानकारी दी। निलेश सेहलोत ने चीन जाने वाले दल की जानकारी दी। साधुमार्गी जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष विनोद मेहता एवं जैन सोश्यल ग्रुप कॉआर्डिनेटर निर्मल मेहता ने रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज के सभी श्री संघों और सभी जैन सोश्यल ग्रुप सदस्यों से अधिक से अधिक सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आव्हान किया। बैठक का संचालन मुकेश जैन ने किया। आभार प्रदर्शन महेन्द्र बोथरा द्वारा किया गया।