
जिला प्रभारी विधायक प्रताप गेरवाल एवं विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से बुलाया गया

रतलाम।शहर कांग्रेस कमेटी रतलाम द्वारा आज 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम 5:00 बजे कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का आयोजन संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी गतिविधियों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से किया गया है।
इस बैठक में जिला प्रभारी एवं सरदारपुर विधायक प्रताप गेरवाल तथा विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक में शहर के सभी वार्ड अध्यक्ष, मंडलम एवं सेक्टर प्रभारी, पार्षद दल, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शान्तिलाल वर्मा ने सभी कांग्रेसजनों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जनसमस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।