भारत आदिवासी पार्टी सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष बने प्रकाश खराडी।

सैलाना/रतलाम। विस्तार के क्रम में भारत आदिवासी पार्टी ने जिले के सैलाना में कॉलेज ग्राऊंग में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए सर्व सहमति से सेमलखेडा निवासी प्रकाश खराडी को नियुक्त किया गया।सैलाना ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर के नानालाल हारी, सांसर निवासी राजेश मैडा सचिव, भेरुघाटा निवासी रमेश खराडी मीडिया प्रभारी, हरसोला के डोंगर डिंडोर महासचिव, मुन्ना ख़ान संगठन मंत्री, मुकेश भगोरा निवासी डोकरिया कुंड उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए।साल भर बाद होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर भारत आदिवासी पार्टी जिले में कार्यकर्ताओं को जोड़ पार्टी विस्तार कर रही है। हाल ही में बाजना, सरवन और शिवगढ़ में ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन हो चुका है।6 अप्रेल को रावटी रावटी में ब्लॉक इकाइयां गठित कर की जाएगी वही जिले के पिपलोदा, रतलाम ग्रामीण और जावरा में भी पार्टी इकाइयां गठित की जाएगी। सैलाना ब्लॉक कार्यकारिणी गठन में विधायक डोडियार, जिलाध्यक्ष रमेश खराडी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, राष्ट्रीय सदस्य कविता भगोरा, सरवन ब्लॉक अध्यक्ष कालूसिंह डोडियार, विनीत भाभर, विक्रम चारेल, ईश्वर डोडियार, विश्राम निनामा, राकेश मैडा, चंदर खराडी, दशरथ निनामा, बद्री मैडा, मुकेश गामड़, सुरेश निनामा, बापू चरपोटा, मुकेश भाभर, कालू पारगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

जमीन नहीं देंगे” के नारे गूंजे: पलसोड़ी में निर्माणाधीन मेगा इंडस्ट्रियल पार्क निवेश क्षेत्र के खिलाफ प्रभावितों के साथ विधायक डोडियार।

अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories