
प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना खत्म


आलोट -रेल्वे गेट नंबर 21 जो की दिल्ली बॉम्बे रूट पर हैं और इस रूट पर रेल गाड़ियों की आवाजही काफ़ी रहती हैं जिसके चलते यह गेट अक्सर बंद रहता हैं इस गेट पर ओवर ब्रिज की मांग लम्बे समय से की जा रही हैं लेकिन कोई इस समस्या का हल नहीं कर पाया जिसको लेकर कई बार आंदोलन भी किए गए जिस पर आश्वासन के आलावा कुछ नहीं मिला इस बार बड़ा आंदोलन किया गया और नगर बंद रखा गया इसका असर यह हुवा की रेल्वे के बड़े अधिकारी और स्थानीय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और तीन माह के अंदर ब्रिज की मांग क़ो पूर्ण करने का आस्वासन दिया गया।

ओवर ब्रिज बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान मे आंदोलन किया गया और ज्ञापन देकर जल्द से जल्द गेट नंबर 21 पर ब्रिज बनाने की पुर जोर मांग की गई इस धरने प्रदर्शन के पूर्व आलोट नगर एवं विक्रमगढ़ पूरी तरह से बंद रहा सभी व्यपारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस मांग का समर्थन किया सुबह से हीं समिति के सदस्य नगर और विक्रमगढ़ मे घूमकर दुकान दारो से प्रतिष्ठान बंद करने की अपील करते दिखे समिति के प्रयास के चलते बंद सफल रहा 12 बजे गेट नंबर 21 से थोड़ी दुरी पर सेकड़ो लोग एकत्रित हुवे और धरना प्रदर्शन किया गया लगभग दो घंटे तक चले इस धरना प्रदर्शन मे सरकार विधायक एवं सांसद के खिलाफ जमकर भाषण बाजी हुई इस आंदोलन मे भाजपा को छोड़कर एक भी बड़े नेता के नहीं पहुंचने से रहवासियो ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की इस दौरान बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया था जिसके चलते चक्का जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई और यह प्रदर्शन शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुवा ज्ञापन रेल मंडल प्रबंधक के नाम एसडीएम रचना शर्मा क़ो दिया जिसमे जल्द से जल्द ओवर ब्रिज बनाने की मांग रखि जिसपर एसडीएम शर्मा ने समिति के सदस्यों क़ो सभोधित करते हुवे ढाई माह मे ब्रिज के कार्य शुरू होने की बात कही इस आश्वासन के बाद समिति ने सभी उपस्थित जन समुदाई की उपस्थिति में उनकी सहमति से आंदोलन समाप्त किया
उधर हमारे प्रतिनिधि ने सांसद फिरोजिया से बात की तो उन्होंने बताया कि ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हे प्रशासकीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा सभी सम्बंधित अधिकारियों को शासकीय प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हे ताकि जल्द ही उसका कार्य प्रारंभ हो सके
उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता हे
जनता काफी वर्षों से परेशान हो रही हे जिसका शीघ्र हो निदान किया जाएगा